बर्थडे बॉय अबोजार के बारे में 10 बातें जो आप नहीं जानते हैं

10 Things You Don't Know About Birthday Boy Abozar Mohajermighani

1. चूंकि कबड्डी की तुलना में कुश्ती ईरान में अधिक लोकप्रिय है, अबोज़र जाहिर तौर पर एक पहलवान थे ।

2. अबोजर के भाई ने उन्हें कबड्डी से परिचित कराया और उन्हें कबड्डी खेलने के लिए मजबूर किया।

3. उनका परिवार तब तक खेल नहीं जानता था जब तक कि अबोजार ने कबड्डी खेलना शुरू नहीं किया था।

4. अबोजार कबड्डी खिलाड़ी होने के साथ-साथ कबड्डी कोच भी है। वह ईरान में बच्चों की कुछ टीमों के कोच हैं। आगे जाकर, उन्हें विश्वास है कि ये बच्चे कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी बनेंगे और प्रो कबड्डी में आएंगे।

5. अबोजार ने 2018 एशियाई खेलों में ईरान से स्वर्ण पदक जीता है। अबोजार ने 2010 और 2014 एशियाई खेलों में ईरान से रजत पदक भी जीता था। उन्होंने 2014 एशियन बीच कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

6. वह 2016 के कबड्डी विश्व कप में ईरानी टीम का भी हिस्सा थे। ईरानी टीम ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

7. प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने अबोजार को अपनी टीम में शामिल किया। वह उस सीजन में गुजरात के सबसे सफल डिफेंडर बन गए। गुजरात के दो ईरानी खिलाड़ियों अबोजार और फ़ज़ल ने अच्छे अच्छे रेडरों को चॅलेंज किया।

8. अबोजर के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, तेलुगु टाइटन्स ने उन्हें अगले सत्र में अपने टीम में ले लिया।

9. ईरान ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भारत को हराया। ईरान की जीत में अबोजार और फज़ल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। दोनों ने टीम के कुल स्कोर का लगभग आधा स्कोर किया था।

10. अबोजार को स्मायलींग असॅसिन (मुस्कुराते हुए हत्यारे) नाम से जाना जाता है ।

11. ख्रिस्तियानो रोनाल्डो अबोजार का पसंदीदा खिलाड़ी है।