बर्थडे बॉय नितिन तोमर के बारे में 10 बातें जो आप नहीं जानते हैं
१. नितिन का जन्म 30 अप्रैल, 1995 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मलकापुर गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था।
२. वह कुश्ती में दिलचस्पी रखते थे। हालाँकि, अपने स्कुल महर्षि दयानंद स्कूल में कुश्ती के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं इसलिये उन्होने कबड्डी की और अपना मन लगाया।
३. नितिन के गाँव से कई प्रसिद्ध पहलवानों ने नाम कमाया है। अर्जुन पुरस्कार विजेता शोकेंद्र तोमर और राजीव तोमर उनके गांव के हैं। उनके चाचा प्रल्हाद और अशोक तोमर ने भी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
४. नितिन, जो केवल एक शौक के रूप में कबड्डी खेलते थे, उन्होने एक स्कूल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखकर, उनके शिक्षकों ने उन्हें कबड्डी पर ध्यान देने की सलाह दी। नितिन ने भी गुरु द्वारा दिए गए आदेश का पालन किया और कबड्डी की ओर अग्रसर हुए।
५. जल्द ही, १६ साल की उम्र में, नितिन ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
६. प्रो कबड्डी के तीसरे सीजन में, नितिन बंगाल वॉरियर्स के लिए खेले और २०१६ में चौथे सीजन में वे पुणेरी पलटण के लिए खेले। अगले सीज़न २०१७ में, उन्होंने यूपी योद्धा के लिए खेला। यूपी योद्धा ने ९३ लाख रुपये की बोली से नितिन को अपने काफिले में शामिल किया था। जयपूर पिंक पैंथर्स नितिन को अपने दस्ते में शामिल करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने नितिन के लिए ९० लाख रुपये की बोली लगाई थी। हालांकि, ऐन समय, उच्च राशि के लिए बोली लगाकर यूपी योद्धा जीत गया। इस सीज़न में, उन्होंने यूपी योद्धा द्वारा सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाते हुए, १७७ चढ़ाई के अंक बनाए।
Related Posts
इसके तुरंत बाद, २०१८ में, वह अपनी मूल टीम, पुनेरी पल्टन में लौट आए। बाय बैक विकल्प का उपयोग करते हुए, पुणेरी पलटण ने नितिन को १ करोड २० लाख में भर्ती किया। वह पिछले दो सीजन से इसी टीम के लिए खेल रहे हैं।
७. प्रो कबड्डी में बंगाल वॉरियर्स और पुणेरी पलटण के लिए उनके प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दी। अहमदाबाद में २०१६ में आयोजित कबड्डी विश्व कप में नितिन ईरान के खिलाफ लगाई डू ऑर डाय रेड के कारण सुर्खियों में आए थे। इस मैच में, भारत ईरान से दो अंक पीछे था, जबकि नितिन ने चढ़ाई की और दो अंक बनाकर भारत को बढ़त दिलाई। भारत ने विश्व कप जीता था और हैट्रिक बनाई थी।
८. ईरान में २०१७ में हुई एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप जीतनेवाली भारतीय टीम का नितीन हिस्सा रहे है।
९. नितिन को नौसेना में कैसे चुना गया इसकी कहानी दिलचस्प है। नितिन के पिता के अनुसार, नितिन कबड्डी खेलने के लिए 2012 में धनोरा गांव गए थे। भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के उच्च पदस्थ अधिकारी वहां मौजूद थे। नितिन के खेल को देखने के बाद, तीनों टीमों के अधिकारियों ने उन्हें कबड्डी खेलने का प्रस्ताव दिया। इसमें से नितिन ने नौसेना को चुना। वर्तमान में, नितीन नौकरी की वजहसे मुंबई में स्थित है।
१०. रेड करते समय अचानक अपनी गती बढाते हुए डिफेंडर के पास पहुचकर उसे एक हाथ से आऊट करके वापस आनेकी की क्षमता के लिये नितीन की सराहना की जाती है ।
११. नितिन कहते हैं कि भाग मिल्खा भाग और दंगल उनकी पसंदीदा फ़िल्में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म को देखना मुझे प्रेरणा देता है।
१२. जब नितिन घर जाता है, तो वह खेती में अपने परिवार की मदद करता है।