प्रो कबड्डी खिलाड़ी काशीलिंग अडके गिरफ्तार
Pro Kabaddi Star Kashiling Aadke Arrested In Gambling Scam
राष्ट्रीय कबड्डीपटु काशीलिंग अडके को कासेगाव, वाळवा सांगली में उनके घर पर जुआ खेलते हुवे पोलिस ने रंगेहाथ पकड़ा। काशीलिंग अडके अपने साथियों के साथ जुआ खेल रहे थे। जुआ और शराब पीने के लिए पुलिस ने 8 जन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने घर पर छापा मारा जब पुलिस को सूचना मिली कि काशीलिंग के घर में जुआ शुरू हो गया है। इस समय उन्होंने काशीलिंग के सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास 1 लाख 61 हजार रुपये का माल जप्त किया गया। Pro Kabaddi Star Kashiling Aadke Arrested In Gambling Scam.
सोमवार को रात 11 बजे ये कार्रवाई हुवी। काशीलिंग के साथ ज्योतिराव पाटिल, पांडुरंग पाटसुते, आरिफ मुल्ला, प्रशांत बडेकर, अतुल रीट, रसिक नायकवाड़ी, हर्षद पाटिल इनको पोलिस ने गिरफ्तार किया।
काशीलिंग अडके प्रो कबड्डी के जानेमाने रेडर है। प्रो कबड्डी सीजन 2 में उनको बेस्ट रेड का खिताब मिला था। महाराष्ट्र टीम का प्रतिनिधित्व किया है । प्रो कबड्डी पिछले सीजन में काशिलिंग को किसीभी टीम ने नही खरीदा था।