मध्य प्रदेश एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन से सीएम रिलीफ फंड मैं योगदान ।
कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में फैल गया है। यह भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। 25 मार्च से भारत में तालाबंद (Lockdown) कर दिया गया है। भारत में फैले वायरस को रोकने के लिए खेल जगत काफी मदद कर रहा है।
मध्य प्रदेश एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य ने कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई के लिए सीएम रिलीफ फंड में सहायता की है। एसोसिएशन के सदस्यों ने 1,19,461 रुपये जमा किए है ।
कोरोना के वजह से देश पर वित्तीय संकट आया है। इससे वित्तीय नुकसान हो रहा है। लेकिन अभी कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए सभी ने ऐसे योगदान करने की जरूरत है। देश और राज्य को कोरोना के खिलाफ युद्ध में सहयोग करना चाहिए।