महाराष्ट्र स्टेट कबड्डी चैपियनशिप के लिए पुणे जिला के टीम की घोषणा।
महाराष्ट्र राज्य कबड्डी एसोसिएशन के मान्यता के अनुसार रत्नागिरी जिला कबड्डी एसोसिएशन व चिपलून तालुका कबड्डी असोसिएशन के सौजन्य से ६७ वे महाराष्ट्र स्टेट कबड्डी चैपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
६७ वे महाराष्ट्र स्टेट कबड्डी चैपियनशिप प्रतियोगिता के लिए पुणे जिला ने अपने दोनों टिमो कि घोषणा की है। पुरूष गट मे अक्षय जाधव , सुनील दुबिले, विकास काले ये मुख्य खिलाड़ी है। महिला गट मे अंकिता जगताप, पूजा शेलार, आम्रपाली गलांडे, मानसी सावंत ये अनुभवी खिलाड़ी है।
पुरूष टीम कि कप्तानी अक्षय जाधव के पास रहेगी तो महिला टीम कि कप्तानी अंकिता जगताप को सौंपी गयी है। पुरूष टीम के कोच योगेश यादव और महिला कोच भरत शिलीमकर इनकी नियुक्ति की गई है।
फिलहाल स्पर्धा दि. 19 डिसेंबर 2019 से 22 डिसेंबर 2019 इस कालावधि मे पवन तलाव मैदान, इंदिरा गांधी स्टेडियम के बाजू में, चिपलून, जिला रत्नागिरी यहां आयोजित कि गई है।
पुणे जिला पुरूष कबड्डी टीम:- अक्षय जावव(कप्तान), सुनिल दुबिले, विकास काले, मनोज बोंद्रे, चेतन पारघे, तुषार आधवडे, पवन कारंडे, सुधाकर कदम, सौरभ अनमल, शुभम कुंभार, विठ्ठल कट्टीमनी, गोकुल तोडकर
टीम कोच:- योगेश यादव
टीम मनेजर:- शेखर रावडे

टीम कोच :- भरत शिलीमकर
टीम मनेजर:- ज्योती पाटील