कबड्डी फैन ऋषि कपूर का निधन

Kabaddi fan Rishi Kapoor passes away

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले एक हफ्ते से उनका इलाज चल रहा था। अमेरिका में कैंसर के इलाज के करीब एक साल बाद वह पिछले साल मुंबई लौटे थे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उन्हें ठीक होने में कुछ समय लगेगा।

ऋषि कपूर कबड्डी के प्रशंसक थे। प्रो कबड्डी लीगके टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक अभिषेक बच्चन, और युमुम्बा के मालिक रॉनी स्क्रूवाला के साथ उनके करीबी संबंध थे। वह अक्सर इन दोनों टीमों के मैच देखने के लिए मैदान पर होते था।

ऋषि कपूर के निधन की खबर से कबड्डी क्षेत्र में खलबली मच गई। कई कबड्डी खिलाड़ियों और टीम के मालिकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनमें रॉनी स्क्रूवाला, अक्षय कुमार, महाराष्ट्र राज्य कबड्डी असोसिएशन के अध्यक्ष गजानन कीर्तिकर, स्टार स्पोर्ट्स की केतकी गोलटकर, दीपक निवास हुड्डा, पवन सिंह सेहरावत और नवीन कुमार शामिल हैं।