जिसके साथ खेलना नही चाहते थे, उसीसे सलाह लेनी पडी
कबड्डी क्षेत्र में, उस व्यक्ति को ढूंढना मुश्किल है जो दीपक हुड्डा के नाम को नहीं जानता है। लेकिन एक समय था जब वह खेलता था और लोग हंसते थे। कैंडी पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में, दीपक ने इसका एक विस्तृत विवरण दिया।
दीपक रोहतक जिले के चमरिया नामक एक छोटे से गाँव में रहा करता था। घरके एकमेव कमानेवाले सदस्य होनेकी वजह से, एक दोस्त ने उन्हे सुझाव दिया कि वह अपनी टीम के साथ कबड्डी खेले। इससे घर को थोड़ी मदद मिलेगी यह सोचकर दीपक ने दोस्त के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उनका दिन सुबह 3 बजे शुरू होता था। कबड्डी का अभ्यास करने के बाद वह 6:30 बजे घर आते थे। उसके बाद वह पढ़ाने के लिए एक स्कूल में जाते थे । जब वे स्कूल से लौटते थे, तो खेती के काम को पूरा करने के बाद वापस कबड्डी खेलने चले जाते थे। दो साल तक दीपक रात के खाने के बाद भी कबड्डी का अभ्यास करते थे । इतनी देर से कबड्डी खेलना शुरू करके भारतीय टीम में जगह पाना मुश्किल है। लेकिन दीपक का निश्चय दृढ़ था। एक समय था जब लोग दीपक को यह कहते हुए हसते थे कि वह पागल हो रहा है। हालाँकि, दीपक ने अपना अभ्यास जारी रखा।
अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए, दीपक नजदीकी गाँव रिन्धाना गए और जगमाल सिंह नरवाल के साथ प्रशिक्षण शुरू किया। उसके लिए उन्होने अपनी कमाई से एक पुरानी बाइक खरीदी। जगमाल सिंह ने दीपक को स्थानीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका दिया। दीपक का खेल इतना साफ हो गया कि अब उसके दोस्त उससे नफरत करने लगे थे। दोस्तोने दीपक को उनके साथ गाँव में खेलनेपर बंदी लगा दी । ऐसी स्थिति में, दीपक ने एक सरकारी स्कूल के मैदान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने मैदान पर अकेले अभ्यास करके अपने कौशल को और तराशा। आखिरकार एक समय ऐसा भी आया जब उन्हीं दोस्तों ने जिन्होंने उनके साथ खेलने के लिए मना किया था, दीपक से सलाह लेने आए थे।
दीपक की मेहनत का फल जल्द ही चुक गया और उन्हें 2014 की सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में मौका मिला। हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता और दीपक सुर्खियों में आए। इस साल शुरू होने वाली प्रो कबड्डी लीग में, दीपक पर 12 लाख 60 हजार रुपये की दूसरी सबसे ऊंची बोली लगी और इसके बाद जो हुआ वह दुनिया को पता है। प्रो कबड्डी के साथ, दीपक ने 2016 साउथ एशियन चैंपियनशिप, 2016 वर्ल्ड कप, 2017 एशियन गेम्स, 2018 दुबई मास्टर्स, 2019 साउथ एशियन गेम्स में भारत की तरफ से स्वर्ण पदक जीते हैं।