जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेले बिना प्रो कबड्डी में पहुंचे यह खिलाडी
जी हाँ, आपने सही पढ़ा! भारतीय कबड्डी टीम में एक खिलाड़ी ऐसा है जो आज तक जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में नहीं खेला है। बस उनका खेल देखते हुए, बैंगलोर बुल्स ने उन्हें प्रो कबड्डी लीग के दूसरे सीजन के लिए सीधे अपने टीम में शामिल किया। यह खिलाड़ी है, परदीप नरवाल। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में, प्रदीप ने इस मामले को स्पष्ट किया।
परदीप का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के रिंधाना गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी डुबकी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। हाल ही में शुरू हुई प्रो कबड्डी लीग के दूसरे सीजन के लिए बैंगलोर बुल्स ने उन्हें अपने टीम में शामिल किया। खास बात यह है कि बैंगलोर बुल्स ने परदीप को बिना किसी टेस्ट के टीम में शामिल किया था।
बेंगलुरु बुल्स के लिए प्रो कबड्डी का दूसरा सीजन खेलने के बाद, तीसरे सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए परदीप ने खेलना शुरू किया। प्रदीप के प्रदर्शन के बल पर पटना पाइरेट्स ने लगातार तीन बार प्रो कबड्डी लीग जीती।प्रो कबड्डी लीगमें १००० पॉईंट स्कोर करनेवाले परदीप पहले खिलाडी है।