परदीप, राहुल नहीं, बल्कि ये है अनूप कुमार के पसंदीदा रेडर

Not Pardeep, Nor Rahul But This Player Is Anup Kumar’s Favorite Raider

यू मुंबा, जयपूर पिंक पँथर्स के पूर्व कप्तान, और पुणेरी पलटण के वर्तमान कोच अनूप कुमार ने खुलासा किया है कि प्रो कबड्डी में उनका पसंदीदा रेडर कौन है। अनूप प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल से आयोजित इंस्टाग्राम लाइव सत्र बियॉन्ड द मैट में बोल रहे थे।

इस बार, एक प्रशंसक ने अनूप से पूछा, “प्रो कबड्डी में आपका पसंदीदा रेडर कौन है?”। इस सवाल का जवाब देते हुए, अनूप ने कहा,

“जब तक मैं खेल रहा था, मैं खुद मेरा पसंदीदा रेडर था। लेकिन मेरे अलावा, मैं शब्बीर बापू को सर्वश्रेष्ठ रेडर के रूप में नामित करूंगा। इन्जुरी के कारण, शब्बीर प्रो कबड्डी में नहीं चमक सके।वे भारत के लिये भी खेल नही पाये। एक अच्छे खिलाडीमे जरुरी सभी गुण शब्बीर में थे। शब्बीर एक खिलाड़ी के रूप में मैट पर और मैट के बाहर बहुत अच्छे हैं। बस इन्जुरी के वजह से वह खुद को साबित नहीं कर सका। ”

अनुप ने प्रो कबड्डी में रेडर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में, यू मुंबा ने प्रो कबड्डी का दूसरा सीजन भी जीता। अनूप कबड्डी से 2018 में सेवानिवृत्त हुए।