प्रो कबड्डी फाइनल का रोमांच फिर से अनुभव करे
Experience The Thrill Of Pro Kabaddi Final Again
पिछले 2-3 महीनों में, दुनिया में कई खेलों की प्रतियोगिताओको या तो रद्द कर दिया गया है या स्थगित कर दिया गया है। भारत में प्रो कबड्डी लीग भी इसे अपवाद नहीं है। वास्तव में प्रो कबड्डी का सीजन इस साल कब शुरू होगा यह अभी भी संदिग्ध है । लेकिन प्रो कबड्डी लीग अलग-अलग तरीकों से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव, फेसबुक लाइव सेशन का इस्तेमाल किया है।
इसके चलते, प्रो कबड्डी लीग के सभी सात सत्रों के फाइनल अब टीवी पर दिखाये जायेंगे । प्रो कबड्डी लीग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। फाइनल की हाइलाइट्स स्टार स्पोर्ट्स 2 और 3 को रविवार 24 मई से को सुबह 10:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ हर दिन सुबह 9:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर भी दिखाया जायेगा।
दो दिन पहले प्रो कबड्डी लीग के कमिशनर अनुपम गोस्वामी ने करोना के बाद प्रो कबड्डी लीग के स्वरूप के बारे में जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि लीग कब शुरू होगी।