जोगिंदर की एक चाल और नवीन बने रिकॉर्ड ब्रेकर
Joginder’s One Advise Did Wonders For Naveen
दबंग दिल्ली के युवा खिलाड़ी नवीन कुमार ने प्रो कबड्डी के अपने दूसरे सीजन में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया। हालांकि, नवीन के दमदार प्रदर्शन में दबंग दिल्ली के कप्तान जोगिंदर नरवाल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी। खुद नवीन ने इसके बारे में कबूल किया। वह प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ पर एक लाइव सत्र में बोल रहे थे।
इस अवसर पर बोलते हुए, नवीन ने कहा, “जोगिंदर भाई ने हमेशा मेरा समर्थन किया। उन्होंने मुझे, आपको कितने अंक मिले या आप लगातार क्यों पकड़े गए इसके बारेमे बिना सोचे समझे खेलने के लिए कहा। उनके पास एक सरल नियम था। जो हुआ उसे भूल जाइए और अगली रेडपर ध्यान केंद्रित कीजिए। मैं भी मन में बिना कोई विचार को जगह दिये अपना आक्रमक खेल खेलता था। ”
“मैट पर उनकी मात्र उपस्थिति मुझे शांत करने के लिए पर्याप्त थी। उन्होंने लगातार मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और मेरा समर्थन किया। वह मेरे लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। उन्होंने अपने और मेरे बीच उम्र के अंतर के बावजूद एक छोटे भाई की तरह व्यवहार किया।”
जोगिंदर के अटूट समर्थन की बदौलत, नवीन ने लगातार 21 सुपर टेन बनाए और एक ही सीज़न में 300 रेड पॉइंट बनानेवाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।