इसलीये रिशांक बने कबड्डी खिलाड़ी…
How did Rishank end up becoming a Kabaddi player?
भारत के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी रिशांक देवडिगा ने कबड्डी खिलाड़ी बनने का कारण बताया।रिशांक प्रो कबड्डी लीग के इन्स्टाग्राम हँडलद्वारा आयोजित ‘बियाँड द मॅट’लाईव्ह सत्र मे बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर पर बोलते हुए, रिशांक ने कहा,
Related Posts
“प्रो कबड्डी में शामिल होने से पहले, मैं एक फाईव्हस्टार होटल में वेटर के रूप में काम करता था। दूसरी तरफ, मैं कबड्डी भी खेल रहा था। मैंने अपने मैनेजर से ठाणे ठाणे मेयर प्रतियोगिता में खेलने के लिए पाँच दिनों की छुट्टी मांगी।मॅनेजरने भी बडे दिलसे मुझे छुट्टी मंजूर कर दि। उसके बाद देना बँक के टीम ने मुझे उनके टीमसे खेलने का मौका दिया। मुझे उस टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिर से एक सप्ताह की छुट्टी की आवश्यकता थी। मैं छुट्टी मांगने के लिए फिर से अपने मॅनेजर के पास गया। हालाकी इस बार उन्होंने मुझे मना कर दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कबड्डी खेलूं या तो होटल में काम करूं। वह सलाह मेरी लाईफ की टर्निंग पॉईंट हुई। मैंने कबड्डी को चुना और अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरा समय कबड्डी पर केंद्रित रहा। “
इसके तुरंत बाद, रिशांक को प्रो कबड्डी लीग में चुना गया और उनकी अब तक की यात्रा सर्वविदित है।