रिशांक कहते हैं कि अगर आपके पास ये तीन चीजें हैं, तो आप एक अच्छे रेडर बन जाएंगे!

Rishank says imbibing these three things can make you a fine raider!

रिशांक देवाडिगा ने हाल ही में टिप्पणी की कि आपको कबड्डी में एक अच्छा रेडर बनना है तो आपको क्या करना चाहिए। रिशांक प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल पर आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ पर एक लाइव सत्र में बोल रहे थे।

रिशांक से पूछा गया कि कबड्डी खिलाड़ियों को एक अच्छा रेडर बनने के लिए क्या कौशल चाहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए रिशांक ने कहा,

“मुझे लगता है कि रेडर के पास अच्छी गति और अच्छा फुटवर्क होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात, उसे निडर होना चाहिए। केवल अगर रेडर निडर हो तो वह विरोधी टीम के सात खिलाड़ियों पर हमला करके अंक हासिल करने की क्षमता रख सकता है। ये तीन चीजें मेरे खेल के आज तक के स्तंभ हैं।”

इस बार, रिशांक ने एक और महत्वपूर्ण बात पर टिप्पणी की। हर मैच से पहले रिशांक मैच कैसे होगा? उस मैच में आपका प्रत्येक रेड कैसे होगा? इसके बारेमे सोचते है। इसके बारे में बोलते हुए, रिशांक ने कहा,

“प्रत्येक मैच से पहले मैं कुछ समय अपने लिए निर्धारित करता हूँ। इस बार मैं अकेला बैठा और सोचता हूं कि मैं मैच में अधिकतम अंक कैसे प्राप्त कर सकता हूं। इस पद्धति का उपयोग करने से मेरे लिए मैच में स्थिति के आधार पर अपने शरीर से प्रतिक्रिया प्राप्त करना आसान हो जाता है। इससे पहले कि मैं रेड में जाऊं मुझे बेहतर महसूस होता है। मैं अक्सर ध्यान लगाता हूं। इससे मुझे मैच से पहले मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिलती है। ”

यु मुंबा के लिए खेलते हुए रिशांक ने प्रो कबड्डी का खिताब जीता था। वह वर्तमान में यूपी योद्धा की टीम के लिए खेलते हैं।