परदीप का एक ऐसा रिकॉर्ड जिस पर किसी का ज्यादा ध्यान नहीं गया

Another Pardeep record that no one noticed much

प्रो कबड्डी लीग में परदीप नरवाल और विक्रम यह समीकरण काफी पुराना है। अपने तूफानी रेड्स के साथ, परदीप ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को समय-समय पर तंग किया हैं। परदीप ने आज तक प्रो कबड्डी लीग में कई रिकॉर्ड स्थापित करके खुद को एक रिकॉर्ड ब्रेकर का नाम हासील किया है।

हालांकि, इन कई रिकॉर्डों के साथ, परदीप द्वारा निर्धारित एक और रिकॉर्ड पर किसी का ध्यान नहीं गया है। परदीप ने प्रो कबड्डी लीग के दूसरे सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए पदार्पण किया। तब से, वह उसी टीम के लिए खेले है। पटना पाइरेट्स ने जिते हुए तीन प्रो कबड्डी खिताबो में परदीप एक महत्वपूर्ण हिस्सा रह चुके हैं। परदीप ने इन तीन सीजन में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। प्रो कबड्डी लीग के तीसरे, चौथे और पांचवें सीजन के फाइनल में स्टार्टींग सेव्हन में जगह बनाने वाले पटना पाइरेट्स के एकमात्र खिलाड़ी हैं। राजेश मोंडल तीसरे और चौथे सत्र के फाइनल में पटना पाइरेट्स के लिए खेले। हालांकि, तीसरे सीज़न के फाइनल में, वह एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में मैदान पर आए।

हालांकि, प्रदीप ने पटना पाइरेट्स के लिए कई रिकॉर्ड बनाए, आश्चर्यजनक रूप से, उन्होंने तीसरे सीज़न के फाइनल में शून्य पॉईंट्स बनाए। अगले दो फाइनल में, हालांकि, उन्होंने क्रमशः 16 और 19 पॉईंट्स बनाए। सभी की निगाहें अब आगामी आठवें सत्र में परदीप के प्रदर्शन पर होंगी।