एक राईट कॉर्नरसे एक खतरनाक रेडर – कैसा था पवन का सफर?

A Right Corner To A Deadly Raider – How Was The Pawan’s Journey?

प्रो कबड्डी के पिछले दो सीज़न में, पवन कुमार सेहरावत को ऐसे खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है जिन्होंने अपने तूफानी खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। प्रो कबड्डी के तीसरे सीजन से खेल रहे पवन का छठे और सातवें सीजन में दमदार प्रदर्शन रहा। शुरू में, हालांकि, वह एक रेडर नहीं थे। खुद पवनने ही यह खुलासा किया। वह प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल पर आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ पर एक लाइव सत्र में बोल रहे थे।

इस अवसर पर बोलते हुए, पवन ने कहा, “इससे पहले कि मैंने एक रेडर के रूप में खेलना शुरू किया, मैंने राइट कवर, राइट कॉर्नर के रूप में खेला। जब मैं भारतीय रेलवे टीम में शामिल हुआ, तो मुझे रेडर के रूप में नहीं बल्कि राइट कवर और राइट कॉर्नर के रूप में भर्ती किया गया। प्रो कबड्डीमे जब मुझे मौका मिला, तब भी मैं राईट कॉर्नर ही खेलता था। उसके बाद मैंने एक रेडर के रूप में खेलना शुरू किया।

शुरू में मैंने मुख्य रूप से एक राईट कॉर्नर के रूप में खेला। जरूरत पड़ने पर कुछ समय रेड भी करता था। फिर मैंने एक रेडर के रूप में खेलना शुरू किया जब टीम को मेरी ज़रूरत थी। मेरे कोच ने मुझे बताया, “आप राईट कॉर्नर तो खेल ही रहे हैं। अब रेड भी किया करो। जिस दिन आप स्कोर करना बंद करते हैं, उस दिन रेड करना बंद कर दो।”

मैं खेलता रहा और अब एक रेडर के रूप में मुख्य रूप से खेलता हूं। अपने रेड्स के बल पर पवन ने प्रो कबड्डी के सातवें सीजन में शानदार 360 अंक बनाए। छठे सीज़न में भी उन्होंने 282 अंक बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।