एक समय ऑपरेशन के लिये पैसे नहीं थे, अब बने हैं प्रो कबड्डी स्टार 

At one time, he had no money for surgery. Now he is a PKL star 

प्रो कबड्डी लीग 2014 में शुरू हुई थी। इस पहले सीज़न में भारत के कई स्टार खिलाड़ी थे। इन सभी खिलाड़ियों में से एक खिलाडी उमर में सबसे छोटा था। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से प्रो कबड्डी में पहुंचे थे। वह खिलाड़ी हैं श्रीकांत जाधव। लेकिन प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले, श्रीकांत इन्जुअर्ड हो गए और प्रो कबड्डी के पहले सीजन में खेलने का उनका सपना चकनाचूर हो गया। श्रीकांत ने खुद इसकी जानकारी दी। वह यूपी योद्धा टीम के इंस्टाग्राम लाइव सत्र, मैट और मसाला चाय में बोल रहे थे।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्रीकांत ने कहा,

“मुझे जयपुर पिंक पैंथर्स टीम में शामिल किया गया था। मैं उस समय प्रो कबड्डी लीग में सबसे कम उम्र का खिलाड़ी था। लेकिन मैं सीजन शुरू होने से चार दिन पहले ही इन्जुअर्ड हो गया था। चोट बहुत गंभीर थी। ऑपरेशन कराने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।मैं अपने घर आया था। मेरे पास ऑपरेशन करने के लिए पैसे नहीं थे। मैंने दो या तीन डॉक्टरों से सलाह ली, लेकिन उन्होंने सभी ने बताया कि मुझे ऑपरेशन करवाना पडेगा। आखिरकार, मैंने ऑपरेशन करने के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ अन्य लोगों से पैसे उधार लिए।ऑपरेशन के बाद फिजिओथेरपी करना बहुत

महत्वपूर्ण बात है। मेरे पास तो इसके लिए पैसे नहीं थे। आखिरकार मैंने विभिन्न अभ्यासों के साथ घर पर ही अपना फिजियोथेरेपी किया और अपना हाथ ठीक किया। ठीक होने के बाद, मैंने फिर से कबड्डी खेलना शुरू कर दिया। उस समय, मेरे दोस्त नितिन मदने मेरी सहायता के लिए आए। उन्होंने मुझे वापस कबड्डी के मैदान पार आनेमे बहुत मदद की। ”

“मैंने मुंबई में एक टूर्नामेंट खेला। दो साल बाद, मुझे महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए खेलने का मौका मिला। उस समय, मैं सुबह 3 बजे प्रॅक्टिस के लिए उठता था। कंपनी ने मुझे सभी सुविधाएं प्रदान कीं। मैंने भी प्रॅक्टिस मी कोई कमी नही छोडीउसी समय मैने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडियामे प्रॅक्टिस करना शुरु किया। इससे मुझे अपने करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली। ”

श्रीकांत वर्तमान में यूपी योद्धा की टीम से प्रो कबड्डी लीग में खेलते हैं। उन्होंने सातवें सीज़न में यूपी योद्धा से सर्वाधिक स्कोर (152) बनाया था।