यदि आप एक अच्छे खिलाड़ी बनना चाहते हैं, तो मनप्रीत का कहना सुनें
If you want to be a good player, listen to what Manpreet has to say
कोई भी खिलाड़ी चाहता है कि वह आंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आगे बढ़ें और भारत के लिए खेलें। कुछ लोग ऐसा करने के लिए बहुत दर्द उठाते हैं, जबकि अन्य दुर्भाग्य से गलत रास्ता चुनते हैं। इसमें अक्सर युवा खिलाड़ी शामिल होते हैं। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के कोच मनप्रीत सिंह ने ऐसे नए और युवा खिलाड़ियों के लिए कानमंत्र दिया है। वह प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल पर आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ पर एक लाइव सत्र में बोल रहे थे।
इस अवसर पर बोलते हुए, मनप्रीत ने कहा, “जब युवा खिलाड़ी कबड्डी खेलना शुरू करते हैं, तो उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ियों की रेहने कि स्टाईल पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि उनकी खेलने की शैली पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें सीखना चाहिए कि वे कैसे खेलते हैं, उनके जैसे मै कैसे बन सकता हूँ। अधिकतम युवा खिलाडी जब कबड्डी शुरू करते हैं वे अपने घर में रहते हैं। इसलिए वे घर पर होने के नाते पौष्टिक भोजन प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए उन्हें अपने आहार पर प्रोटीन और सप्लीमेंट का उपयोग नहीं करना चाहिए। घर से दूर रहने पर आपके लिए ऐसा भोजन प्राप्त करना मुश्किल होता है। प्रो कबड्डी खिलाड़ी लगातार यात्रा करते हैं। उनके पास हमेशा सही आहार नहीं होता है। इसलिए वे प्रोटीन और सप्लीमेंट का उपयोग करते हैं। ”
“उसी समय, युवा खिलाड़ियों को प्रॅक्टिस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, अगर आप खेलते समय चोटिल हो जाते हैं, तो आपको उन्हें ठीक होने के लिए समय देने की आवश्यकता होती है। अक्सर युवा खिलाड़ी मॅट पर वापस आने के लिए दौड़ते हैं और चोट लग जाती है। इससे केवल उनका नुकसान होता है।”
मनप्रीत ने पटना पाइरेट्स की ओर से प्रो कबड्डी का सीज़न खेला। उन्होंने इस सीज़न में पटना का नेतृत्व किया था।