मोनू गोयत कहता है अब मेरी बारी
Monu Goyat says now it's my turn
करोना के कारण लॉकडाउन शुरू होने के बाद से कबड्डी खिलाड़ी कई तरह से प्रशंसकों के साथ जुड रहे हैं। प्रो कबड्डी लीग की टीमें भी इसमे पीछे नहीं हैं। कई प्रो कबड्डी टीमें अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से खिलाड़ियों और प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रही हैं। यूपी योद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘मैट एंड मसाला चाय’ नामक एक कार्यक्रम की भी मेजबानी की। इस कार्यक्रम में हाल ही में मोनू गोयत ने भाग लिया था।
इस बार मोनू से अपनी ड्रीम कबड्डी टीम बताने का अनुरोध किया गया। मोनू ने अपनी ड्रीम टीम को इस तरह रखा है।
1. रविंदर पहल – कॉर्नर
2. सुरेंदर नाडा – कॉर्नर
3. सुनील कुमार – कव्हर
4. मनजीत छिल्लर – कव्हर
5. परदीप नरवाल – रेडर
6. नवीन कुमार – रेडर
7. मनिंदर सिंह – रेडर
मोनू ने पटना पाइरेट्स से प्रो कबड्डी का खिताब जीता है।