रोनाल्डो या मेस्सी? रोहित किसे पसंद करता है?
Ronaldo or Messi? Here's what Rohit Kumar has chosen
– नचिकेत धारणकर
लॉकडाऊन के दौरान कबड्डी प्रशंसको में लोकप्रिय हुए प्रो कबड्डी द्वारा आयोजित ‘बियॉंड द मॅट’ शो का पहला सत्र हालही में संपन्न हुआ। इस शो के आखरी मतलब दसवे भाग में बेंगळुरू बुल्सके कप्तान रोहित कुमार ने उपस्थिती दिखाई। अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में कई नई बातें जानने के साथ-साथ उनके पसंदीदा विकल्पों ने इस शो को प्रशंसकों का विशेष पसंदीदा बना दिया।
इस शो में प्रशंसकों के साथ-साथ इवेंट के मेजबान खिलाड़ी से कुछ सवाल पूछते हैं। इसमें एक रैपिड फायर सेक्शन भी है, जिसमें खिलाड़ी को बिना किसी विचार के तुरंत प्रश्न का उत्तर देना होता है। रोहित को रैपिड फायर में “कबड्डी के अलावा आप और कौन सा खेल अपनाते हैं?” ऐसा सवाल पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित ने कहा,
“मैं एक फुटबॉल प्रशंसक हूं और मैं फुटबॉल मैच देखता हूं। मुझे लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार ज्युनिअर जैसे खिलाडी पसंद है ।” रोहित के जवाब पर, मेजबान ने उनसे फुटबॉल जगत में सबसे अधिक बार पूछा जानेवाला और सबसे विवादास्पद प्रश्न पूछा। वह सवाल मतलब, “आप रोनाल्डो या मेस्सी दोनों में से किस खिलाडी के प्रशंसक है?” रोहित ने कहा कि वह मेस्सी के प्रशंसक हैं। इससे पहले, रिशांक, दीपक हुड्डा, मनिंदर सिंग, पवन और परदीप सभी ने कहा था कि रोनाल्डो उनके पसंदीदा खिलाड़ी है। रोहित एकमात्र कबड्डी खिलाड़ी होना चाहिए जो मेस्सी का प्रशंसक हो।
कुछ दिन पहले, मेसी ने अपने करियर का 700 वां गोल किया। रोहित ने प्रो कबड्डी लीग के छठे सीज़न में बेंगलुरु बुल्स को खिताब दिलाया।