इसलिए अजय सबका पसंदीदा है – रोहित कि प्रशंसा
Here is why Ajay is everyone's favorite - Rohit showers praise
भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर की लोकप्रियता जगजाहिर है। अजय के खेल और उनकी नेतृत्व शैली के प्रशंसक पूरे भारत और विदेशों में देखे जा सकते हैं। अजय की लोकप्रियता केवल प्रशंसकों तक सीमित नहीं है। अजय ठाकुर को एक कप्तान के रूप में कई भारतीय खिलाडी भी पसंद करते है। हाल ही में प्रो कबड्डी लीग द्वारा आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ कार्यक्रम में यह बात सामने आई।
बियॉन्ड द मैट का आखिरी एपिसोड अभी प्रसारित हुआ है। बेंगलुरु बुल्स के कप्तान रोहित कुमार ने इस एपिसोड के अतिथी के रूपमें उपस्थित थे। इस बार रोहित से पूछा गया कि “प्रो कबड्डी लीग में आपका पसंदीदा कप्तान कौन है?” रोहित ने इस सवाल पर तुरंत अजय ठाकुर के नाम का उल्लेख किया। रोहित के इस जवाब को सुनकर शो के होस्ट हैरान रह गए और उन्होंने कहा, “मनिंदर सिंह, पवन सेहरावत, दीपक हुड्डा, जो इस शो में आपके पहले आए थे, सभी ने अजय का नाम लिया? क्या कारण है कि आप सभी कप्तान के रूप में अजय को पसंद करते हैं?”
इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित ने कहा,
“मैं लंबे समय से अजय के साथ कबड्डी खेल रहा हूं। वह पिछले कई वर्षों से भारत के लिए खेल रहे हैं। खिलाड़ियों को एक साथ लाने की उनकी क्षमता सराहनीय है। अजय बहुत शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह कभी किसी से नाराज नहीं होते हैं। एक अनुभवी खिलाड़ी हों या नए खिलाड़ी, अजय सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। अजय एक आदर्श कप्तान होने का एक शानदार उदाहरण है। ”
रोहित के नेतृत्व में, बैंगलोर बुल्स ने प्रो कबड्डी का अपना छठा सीज़न जीता।