ईरान कबड्डी का ऐतिहासिक फैसला

A historic decision from Iran Kabaddi

एशियन बीच चैंपियनशिप इस साल नवंबर में चीन में आयोजित की जाएगी। यह टूर्नामेंट चीन के सान्या शहर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, 2012 एशियन बीच चैंपियनशिप चीन के ह्यांग शहर में आयोजित की गई थी।

इन प्रतियोगिताओं में बीच कबड्डी भी शामिल है। ईरान कबड्डी एसोसिएशन ने इस साल के टूर्नामेंट के लिए एक ऐतिहासिक फैसला किया है। ईरान न्यूज़ डेली और तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ईरान कबड्डी एसोसिएशन ने पुरुष टीम के साथ-साथ बीच कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए महिलाओ की टीम भी भेजने का फैसला किया है। ईरान कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्बास उर्सजी ने इसकी जानकारी दी।

“हम टूर्नामेंट में एक महिला टीम भी भेजेंगे। हमेशा की तरह, पुरुष टीम भी टूर्नामेंट में भाग लेगी। ईरानी महिला टीम के लिए एशियाई बीच चैंपियनशिप में भाग लेने का यह पहला मौका होगा।”

हाल ही में, ईरानी पुरुषों की कबड्डी टीम के कप्तान फज़ल अत्राचली ने अपने इंस्टाग्राम पर बीच कबड्डी टूर्नामेंट के लिए प्रशिक्षण का एक वीडियो साझा किया। कोरोना के प्रकोप के कारण दुनिया भर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है। इसिके चलते चीन ने एशियाई बीच चैंपियनशिप को भी स्थगित कर दिया है। इसलिए भले ही ईरान टूर्नामेंट में एक महिला कबड्डी टीम भेजने का फैसला करता है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि यह वास्तव में इस साल होगा।