अगर कबड्डी में नहीं आते, तो रोहित इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाते
If not Kabaddi, Rohit would have made a career in this field
प्रो कबड्डी लीग के तीसरे सीज़न में पटना पाइरेट्स के लिए पदार्पण करने वाले रोहित कुमार ने बहुत कम समय में अपना नाम बनाया। इस सीजनमी उन्होने पटना पायरेट्स कि जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और साथमे मोस्ट व्हॅल्युएबल प्लेयर का खिताब भी जिता। बेंगळुरू बुल्स ने इसके बाद रोहित को अपने टीम में शामिल किया। रोहित के नेतृत्व में, बेंगळुरू बुल्स ने प्रो कबड्डी का अपना छठा सीज़न जीता। वह 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।
कबड्डी में इतनी सफलता हासिल करने के बाद, रोहित ने एक बार कबड्डी छोड़ने और दूसरे क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के बारे में सोचा था। प्रो कबड्डी लीग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘बियॉन्ड द मैट’ में रोहित ने खुद इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर बोलते हुए, रोहित ने कहा,
“अगर मैं कबड्डी में नहीं गया होता तो शायद मैं एक अभिनेता बनने की कोशिश करता।”
रोहित ने कहा कि वह बचपन से ही फिल्मी दुनिया से लगाव हैं। रोहित और अभिनेता अक्षय कुमार के लिए उनके प्यार को हर कोई जानता है। जब वह प्रो कबड्डी में आए, तो उन्होंने समय-समय पर अक्षय कुमार के लिए अपने प्यार के बारे में सार्वजनिक बयान दिए। वह और अक्षय कुमार आखिरकार तब मिले जब प्रो ने कबड्डी खेलना शुरू किया। रोहित ने अपने हात बांह पर अक्षय कुमार का चेहरे का टॅटू भी करवाया हैं।