परदीप बढ रहे है एक और रिकार्ड की तरफ

Pardeep well on his way to set another PKL record

कबड्डी प्रशंसकों के लिए परदीप नरवाल और रिकार्ड यह नाता नया नहीं है। जब से उन्होंने प्रो कबड्डी खेलना शुरू किया है, तब से प्रदीप ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने मोस्ट पॉइंट्स, मोस्ट सुपर रेड्स, मोस्ट सुपर टेन जैसे कई रिकॉर्ड कायम कर ‘रिकॉर्ड ब्रेकर’ नाम कमाया।

प्रो कबड्डी के सात सीजन के बाद अब दर्शकों को आठवें सीजन का इंतजार है। यह इस समय अज्ञात है कि प्रो कब्बडी का आठवा सिजन कब शुरु होगा। फिर भी, परदीप के पास प्रो कबड्डी के आठवे सीज़न में एक और रिकॉर्ड स्थापित करने का मौका है।

परदीप प्रो कबड्डी के इतिहास में 1000 सफल रेड करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। परदीप ने अब तक कुल 880 सफल रेड्स किये हैं। परदीप प्रमुख रेडर के रूप में खेलते है, चाहे वह किसी भी टीम के लिए खेले। वह प्रत्येक सीजन में लगभग 400-450 रेड करते है। इसमें उनके सफल रेड्स का प्रतिशत 60 प्रतिशत से अधिक है। 1000 सफल रेड के मंच तक पहुंचने के लिए परदीप को 120 रेडस् की जरूरत है। उनके सफल रेड्स के प्रतिशत को देखते हुए परदीप निश्चित रूप से रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

परदीप के बाद राहुल चौधरी सफल रेड्स की संख्या में हैं। उन्होंने अब तक कुल 788 सफल रेड्स किये हैं। इसका मतलब है कि 1000 सफल रेड के मंच तक पहुंचने के लिए राहुल को 212 रेड की जरूरत है। लेकिन राहुल के सफल रेड्स का प्रतिशत लगभग 47% है। वे प्रत्येक सीजन में लगभग 300 रेड करते है। इस स्तर तक पहुंचने के लिए, उन्हे अगले सीजन में अपने सफल रेड का प्रतिशत 70 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा। राहुल के फॉर्म को देखते हुए, नहीं लगता कि ऐसा करना एक सीजन में संभव होगा।

हालांकि, यह तय है कि परदीप एक बार फिर से रिकॉर्डब्रेकर बनेंगे।