पाकिस्तान अधिकारी कहते हैं, “कबड्डी खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटने में छह महीने लगेंगे।”

"It will take six months for Kabaddi players to return to form," says Pakistan official.

कोरोना के कारण, सभी कबड्डी प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कब टूर्नामेंट शुरू होगा क्योंकि कबड्डी खेलने के दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे के लगातार संपर्क में आते रहते हैं। इसीके चलते पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन के सचिव मोहम्मद सरवर राणा ने एक बड़ा बयान दिया है।

द न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में, सरवर राणा ने कहा, “कबड्डी खिलाड़ियों को फॉर्म में वापस आने और पहले जैसे ही फिट होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।करोना कि वजह से एक विचित्र स्थिती निर्माण हो चुकी हैं। इसकी वजह से क्रीडा क्षेत्र पर परिणाम हुआ है। कबड्डी कि शुरुवात तभी होगी जब करोना कम होगा।

“जो खिलाड़ी लंबे समय से कबड्डी खेल रहे हैं और अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, उन्हें वापसी करना मुश्किल होगा। कोरोना के कारण खेल से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण, इन खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कुछ लोगों ने इसमें रुचि खो दी हो सकती है।” ”

पाकिस्तान कबड्डी महासंघ की अगली योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम सरकार से अनुमती मिलने के बाद खिलाड़ियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे। लेकिन हमारा फिलहाल कोई प्रतियोगिता आयोजित करने का इरादा नहीं है। हमारे कोच खिलाड़ियों से संपर्क बनाए हुए हैं।”

मोहम्मद सरवर राणा पाकिस्तान कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं और वर्तमान में एशियाई कबड्डी फेडरेशन के सचिव हैं।