दीपक न केवल एक बड़े खिलाड़ी हैं बल्कि एक बड़े इन्सान भी हैं

Deepak - not just a great player but also a great human being too

भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा हमेशा मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहते हैं। प्रो कबड्डी लीग में दीपक को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक के रूप में नामित किया गया है। भारत सरकार ने हाल ही में उन्हें कबड्डी में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

अब दीपक ने दिखा दिया है कि वे न केवल एक बड़े खिलाड़ी हैं बल्कि एक बड़े इन्सान भी हैं। दीपक के पहले कबड्डी गुरु जगमाल सिंह हरियाणा के रिंधाना गांव में कबड्डी सिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन में सिखनेवाले 60 खिलाड़ियों को दिपक ने एक विशेष उपहार दिया है। दीपक ने इन खिलाड़ियों को कबड्डी खेलने के लिए विशेष किट दी है। दीपक ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है।

दीपक ने पोस्ट में कहा, “मैं हमेशा से कबड्डी खिलाड़ियों की मदद करके खेल को कुछ वापस देना चाहता था। आज, मैंने इस सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है।”