प्रो कबड्डी से कबड्डीप्रेमियो के लिए खुशखबरी
कोरोना के कारण सभी कबड्डी प्रतियोगिताएं वर्तमान में बंद हैं। सरकार ने अभी तक किसी भी प्रतियोगिताओं की अनुमति नहीं दी है। कब एक बार प्रतियोगिताए शुरु होगी इसकी राह देखने वाले कबड्डी प्रशंसकों के लिए अब अच्छी खबर है। प्रो कबड्डी लीग अब बियॉन्ड द मैट का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है।
प्रो कबड्डी लीग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड करके इसकी घोषणा की है। बियॉन्ड द मैट का दूसरा सीजन रविवार 4 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रो कबड्डी लीग द्वारा विभिन्न कबड्डी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाता है। इन खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से बातचीत की जाती है। इसके द्वारा दर्शकों को खिलाडीयो के पसंदीदा खिलाड़ि, पसंदीदा टीम, फिल्म, अभिनेता, उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षणों के बारे में जानकारी मिलती है। शो के पहले सीज़न में, अनूप कुमार, दीपक हुड्डा, रोहित कुमार, परदीप नरवाल, नवीन कुमार गोयत जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। अब दुसरे सिजन में इस शो पर कौनसे खिलाडी आनेवाले इसपर सबकी निगाहें रहेगी।