और रोहित का यू मुंबा के लिए खेलने का सपना, सपना ही रह गया
And Rohit's dream of playing for U Mumba remained a dream only
बेंगलूरू बुल्स के कप्तान रोहित कुमार तीसरे सत्र से प्रो कबड्डी खेल रहे हैं। उन्होंने तीसरे सीज़न में पटना पाइरेट्स से ख़िताब जीता। वह चौथे सीज़न से बेंगलूरू बुल्स के लिए खेल रहे हैं। उनके नेतृत्व में, बेंगलूरु बुल्स ने अपना छठा सीज़न जीता। फिर भी, पटना पायरेट्स या बेंगलूरु बुल्स रोहित की पहली पसंद की टीम नहीं थे। इसकी जानकारी खुद रोहित ने दी। वह प्रो कबड्डी लीग द्वारा आयोजित इंस्टाग्राम लाइव सत्र ‘बियॉन्ड द मैट’ में बोल रहे थे।
इस अवसर पर रोहित ने कहा,
“जब मैं एक बच्चा था तब से मुझे मुंबई शहर का आकर्षण था। इसलिए जब मुझे पता चला कि प्रो कबड्डी में मुंबई की टीम होगी
तब मैं उसी टीम के लिए खेलना चाहता था । खास बात यह है कि यू मुंबाने मुझे नीलामी में चुना था। इसलिए मैं खुश था।”
रोहित उस समय भारतीय नौसेना में सेवारत थे। सेना ने अपने खिलाड़ियों को प्रो कबड्डी में भाग लेने से मना किया। इसलिए रोहित का अपनी पसंदीदा टीम के लिए खेलना सपना ही रह गया।
आगे जाकर प्रो कबड्डी के तीसरे सीज़न से, सेना ने अपने खिलाड़ियों को प्रो कबड्डी में खेलने की अनुमति दी और रोहित की प्रो कबड्डी में खेलने की इच्छा पूरी हुई।