स्वतंत्रता दिवस यू मुंबा के साथ मनाएं
Celebrate Independence Day with U Mumba
15 अगस्त भारत का स्वतंत्रता दिवस है। हर साल, भारतमें और विदेशमें रहनेवाले भारतीय नागरिक देश के स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार, हालांकि, कोरोना की वजह से स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को सिमीत कर दिया है।
फिर भी इस अवसर पर कबड्डी के प्रशंसकों के लिए एक अच्छा मौका आया है। प्रो कबड्डी लीग की टीम यू मुंबा ने अपने प्रशंसकों को यह अवसर मौका दिया है।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए, यू मुंबा ने अपने प्रशंसकों को इस बारे में सूचित किया है। यू मुंबा के प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम के साथ स्वतंत्रता दिवस मना पाएंगे। फैंस को बस यही करना हैं। अपने मोबाईल में खुदका पांच सेकंद का वीडियो शूट करना हैं और इसे यू मुंबई द्वारा दिए गए ईमेल आईडी [email protected] पर भेजना हैं। आपका वीडियो 10 अगस्त 2020 तक यू मुंबा के पास पहूचना चाहिये।आपके पास यदी यू मुंबा की जर्सी है तो उसे पहनकर आप यह व्हिडीओ शूट कर सकते है।
वास्तव में यू मुंबा टीम प्रशंसकों द्वारा भेजे गए इन वीडियो के साथ क्या करेगा, अभी सामने नही आया है।