कबड्डी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है – इस राज्य में होगी कबड्डी प्रतियोगिता
Good news for Kabaddi fans - This state to host Kabaddi tournament
दैनिक जागरण के अनुसार, पंजाब विश्वविद्यालय नवंबर 2020 में अंतर-कॉलेजिएट खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। हालांकि, भारतीय विश्वविद्यालयों के संगठन (AIU) ने उत्तर प्रभाग के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए किसी भी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।
पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा अंतर-कॉलेजिएट प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं की ए डिवीजन प्रतियोगिताएं पहले आयोजित की जाएंगी। इसके तहत नवंबर के पहले सप्ताह में स्विमिंग, डायव्हिंग और वाटर पोलो का आयोजन किया जाएगा। तीरंदाजी, बैडमिंटन और बेसबॉल का भी आयोजन किया जाएगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, ब्रिज, कयाकिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, शूटिंग, सॉफ्ट टेनिस और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
टेनिस, वॉलीबॉल नवंबर के तिसरे और जूडो और कबड्डी प्रतियोगिताएं नवंबर के चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। बी और सी डिवीजन प्रतियोगिताएं नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होंगी। इसमें सर्कल कबड्डी भी शामिल है और ये प्रतियोगिताएं दिसंबर महीने में शुरू होंगी।
पंजाब विश्वविद्यालय के खेल निदेशक, परमिंदर सिंह अहलूवालिया ने कहा, “इन प्रतियोगिताओं का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार किया जाएगा। इन अंतर-कॉलेजिएट प्रतियोगिताओं को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। बाकी प्रतियोगिताओं को इन प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। “