इसलिए परदीप की ड्रीम टीम में केवल एक कॉर्नर था
Here is the reason why Pardeep’s Dream 7 did not have a right corner
रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल ने कुछ दिन पहले अपनी ड्रीम 7 टीम की घोषणा की थी। वह प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा आयोजित “बियॉन्ड द मैट” पर एक लाइव सत्र में बोल रहे थे।
परदीप की टीम में अजय ठाकुर, पवन सेहरावत, नवीन कुमार, परदीप यह चार रेडर शामिल हैं। परवेश भैंसवाल राईट कव्हर और सुनील कुमार लेफ्ट कवर थे। परदीप ने सुरेंद्र नाडा को लेफ्ट कॉर्नर में शामिल किया था। जब परदीप राइट कॉर्नर के नाम पर विचार कर रहे थे, तो उन्हें बताया गया कि सात खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। चार रेडरों को टीम में शामिल करने के साथ, प्रदीप के टीम में राईट कॉर्नर की जगह खाली रही।
इस बार कई प्रशंसकों ने परदीप द्वारा चुनी गई इस ड्रीम टीम पर सवाल उठाए थे। प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में, प्रशंसकों ने पूछा कि राइट कॉर्नर कौन खेलेगा। इस सवाल का जवाब पवन सेहरावत ने “मैं खेलूंगा” ऐसा लिखकर दिया। पिछले हफ्ते ‘बियॉन्ड द मैट’ पर बोलते हुए, पवन ने आगे यह खुलासा किया।

पवन ने अपने कबड्डी करियर की शुरुआत राईट कॉर्नर से की थी। प्रो कबड्डी लीग में भी वह एक राईट कॉर्नर के रूप में आए। उन्हें भारतीय रेलवे टीम में एक राईट कॉर्नर के रूप में भी चुना गया था। इसलिए भले ही परदीप की टीम के पास एक राईट कॉर्नर नहीं है, मैं वहां खेल सकता हूं, पवन ने प्रशंसकों को बताया।