इसलिए मनप्रीत ने 60 किलो वजन कम किया

Here is why Manpreet lost whopping 60 kg

– नचिकेत धारणकर

प्रो कबड्डी की लोकप्रियता हम सभी जानते हैं। कई खिलाड़ी इस लीग में खेलना चाहते हैं जो पहले सीज़न से बेहद लोकप्रिय हो गया है। यहां तक ​​कि भारत के लिए आंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुके मनप्रीत सिंह भी प्रो कबड्डी खेलने के प्रलोभन का विरोध नहीं कर सके। हालाँकि, मनप्रीत का प्रो कबड्डी में आनेका सफर आसान नहीं था। उन्हे इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मनप्रीत ने खुद इसकी जानकारी दी। वह प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल पर आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ पर एक लाइव सत्र में बोल रहे थे।

इस अवसर पर बोलते हुए, मनप्रीत ने कहा,

“मुझे प्रो कबड्डी खेलने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हालाँकि मैं एक कबड्डी खिलाड़ी हूँ, न केवल खेलने की कला, बल्कि इस लीग में खेलने के लिए वजन भी महत्वपूर्ण है। इस लीग में खेलने के लिए, एक खिलाड़ी का वजन 85 किलोग्राम से कम होना चाहिए।”

“अगस्त में मेरा वजन लगभग 130 किलो था। इसलिए मुझे प्रो कबड्डी खेलने के लिए बहुत कम समय में वजन कम करना पड़ा। यह बहुत मुश्किल था। लेकिन मेरा बेटा प्रो कबड्डी का भी बड़ा प्रशंसक है और उसने मुझे कहा कि आप प्रो कबड्डी भी खेलिये। इस बात ने मुझे प्रेरित किया। मैंने अपने वजन और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करते हुए 6 महीने तक 46 किलो वजन कम किया। एक उत्तर भारतीय होने के नाते, मेरे आहार में घी, दही, दूध जैसे अधिक खाद्य पदार्थ शामिल थे, इसलिए स्वाभाविक रूप से मुझे वजन पर अधिक मेहनत करनी पड़ी। लक्ष्य और बच्चे की इच्छा को पूरा करने की ध्येय के साथ, मैं आखिरकार प्रो कबड्डी में शामिल हो गया। ”

मनप्रीत ने प्रो कबड्डी में केवल एक ही सीजन खेला है जिसमें उन्होंने पटना पाइरेट्ससे चॅम्पियनशीप भी जीता था। फाइनल मैच में, पटना पाइरेट्स ने यू मुंबई को 31-28 से हराया था। उन्होंने कुल 13 मैच खेले जिसमें उन्होंने 24 रेड और 5 टैकल के साथ 29 अंक बनाए।