ऐसे पहुचे नवीन कुमार प्रो कबड्डी लीगमें

Here’s how Naveen’s Journey unfolded in the Pro Kabaddi League

बीस वर्षीय नवीन कुमार ने प्रो कबड्डी के अपने पहले सीज़न में सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अपने दूसरे सीज़न में, उन्होंने अपना अभियान जारी रखा और 300 रेड अंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

नवीन ने हाल ही में टिप्पणी की कि वे प्रो कबड्डी में कैसे आए। वह प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ के एक लाइव सत्र में बोल रहे थे।

उस समय बोलते हुए नवीन ने कहा,

“मैं प्रो कबड्डी के फ्यूचर कबड्डी हीरोज उपक्रम का हिस्सा था। इस उपक्रम के अंतर्गत पूरे भारत के युवा कबड्डी खिलाड़ियों की तलाश की जाती है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने मुझे उड़ीसा में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेलते हुए देखा। मेरी टीम ने टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। कुछ दिनों बाद मुझे एक कॉल आया और मुझे मुंबई में एक महीने के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए बुलाया गया। इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में मैंने अपनी कमिया और उन्हें सुधारने के तरीके सीखे। उसके बाद मुझे प्रो कबड्डी की नीलामी का मौका दिया गया। ”

नवीन के साथ, नितेश कुमार और सुरेंदर सिंह भी इसी उपक्रम से आगे आए और प्रो कबड्डी में यूपी योद्धा और यु मुंबा के लिये खेले।