मैं कप्तानी के लिए तैयार नहीं था –  मनिंदर सिंह

I wasn't quite ready for the captaincy yet exclaims Maninder Singh in a recent live chat

मनिंदर सिंह ने कहा कि वह प्रो कबड्डी के सातवें सीज़न में बंगाल वॉरियर्स की कप्तानी संभालने के लिए तैयार नहीं थे । वह एक वेबसाइट द्वारा होस्ट किए गए इंस्टाग्राम लाइव सत्र में बोल रहे थे। मनिंदर के नेतृत्व में, बंगाल ने प्रो कबड्डी का सातवां सीजन जीता।
प्रो कबड्डी के सातवें सीज़न में जब बंगाल टीम प्रबंधन ने कप्तानी सोपी तो आपको कैसा लगा? यह सवाल मनिंदर से पूछा गया था। उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

“मुझे थोड़ा अजीब लगा जब उन्होंने मुझे बताया कि आप टीम के कप्तान बनने जा रहे हैं। फिर मैंने अपने भाई को फोन किया और कहा, ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता।” मेरे भाईने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं यह कर सकता हूँ। उन्होने मुझे कहा, “तू बस अच्छा खेल। बाकी सब ठीक हो जाएगा। ” इसके बाद, सबकुछ ठीक हो गया। मैंने एक कप्तान के रूप में मजा किया।”

“बंगाल में पहले मैच में, मैंने सभी को बताया कि कप्तान के रूप में यह मेरा पहला मैच है। इसलिए हर कोई अच्छा खेल दिखाकर जीतने की कोशिश करता है। हमने यह मैच यूपी वारियर्स के साथ जीता।उसके बाद जैसे कोई गाडी बिना रुके चलती हैं वैसे होता गया और हम जीत गये।”

मनिंदर ने कप्तानी करते हुए 20 मैचों में 205 अंक बनाए। इसमें एक सुपर 10 और छह सुपर रेड शामिल थे।