मम्मीज फाउंडेशन डिस्ट्रिक्ट लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में संघर्ष क्रीड़ा मंडल और सत्यम सेवा टीमने जीता खिताब।
मुंबई उपनगरीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मम्मीज फाउंडेशन और श्री महाराष्ट्र मंडल भांडुप के सहयोग से आयोजन किया गया था। विधायक स्व दीना बामा पाटिल की 86 वीं जयंती पर पुरुष और महिला कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। महिला समूह में संघर्ष क्रीड़ा मंडल टीम और पुरुष समूह में सत्यम सेवा संघ ने खिताब जीता।
माँ साहेब मीनाताई ठाकरे पार्क, कोंकण नगर, जे एम रोड, भांडुप में महिला समूह के फाइनल में संघर्ष बनाम महात्मा गांधी स्पोर्ट्स अकादमी में मुकाबला हुवा। संघर्ष क्रीड़ा मण्डल ने हाफ टाइम तक 18-09 की मजबूत बढ़त ले ली थी। वही बढ़त बनाते हुए उन्होंने 31-22 से मैच जीत लिया। भक्ति इंदुलकर, पूजा जाधव और कोमल देवकर ने अच्छा खेल किया।
केदारनाथ क्रीड़ा मण्डल की पुरुष समूह में सत्यम सेवा संघ के खिलाफ लड़ाई हुवी। सत्यम सेवा टीम ने एक तरफा 44-26 जीत हासिल की। हाफ टाइम तक 24-17 से लड़ाई देखने मिली। नितिन देशमुख के आक्रामक तेवरों और सचिन पटडे के समर्थन के साथ सत्यम सेवा संघ की जीत आसान हुवी।
प्रतियोगिता के संक्षिप्त परिणाम: –
महिलाओं का समूह
विजेता-संघर्ष क्रीड़ा मंडल
उपविजेता – महात्मा गांधी स्पोर्ट्स अकादमी
उत्कृष्ट रेडर – करीना कामतेकर (महात्मा गांधी स्पो.)
उत्कृष्ट डिफेंडर – पूजा जाधव (संघर्ष)
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – भक्ति इंदुलकर (संघर्ष)

पुरुषों के समूह
विजेता: सत्यम सेवा मंडल
उपविजेता – केदारनाथ क्रीड़ा मण्डल
उत्कृष्ट रेडर – सचिन पाताड़े (सत्यम)
उत्कृष्ट डिफेंडर- ओंकार कदम (केदारनाथ)
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – नितिन देशमुख (सत्यम)