कबड्डी पर भी करोना का असर – कबड्डी डे नही मनाया जायेगा
Kabaddi hit by Corona as well - Simple celebration on cards for Kabaddi Day
महाराष्ट्र राज्य कबड्डी असोसिएशन हर साल ‘कबड्डी महर्षि’ शंकरराव सालवी यानी बुआ सालवी के जन्मदिन को ‘कबड्डी दिवस’ के रूप में मनाता है। महाराष्ट्र राज्य कबड्डी असोसिएशन से जुड़े जिला कबड्डी असोसिएशन भी पिछले 20 वर्षों से इस दिन को मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष, हालांकि, राज्य में कोरोना के प्रसार के कारण, असोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सादगी से मनाने का फैसला किया है।
कबड्डी दिवस, १५ जुलाई को मुंबई के दादर के छत्रपति शिवाजी मैदान में राज्य कबड्डी असोसिएशन के कार्यालय में मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य कबड्डी असोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष और उपनगर कबड्डी असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मान. सांसद गजानन कीर्तिकर के हातो बुवा सालवी को पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा। राज्य संघ के सचिव, आस्वाद पाटिल ने मुंबई के तथा बाकी जिला संघों को अपील किया है कि वे शासन द्वारा दिये आदेश का पालन करते हुए इस ‘कबड्डी दिवस’ का निरीक्षण करें और बुवा सालवी के कार्य के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करें।