अजय ठाकुर की ड्रीम टीम को देखकर हैरान हो जाओगे
प्रो कबड्डी लीग के बियॉन्ड द मैट का दूसरा सीजन कल शुरू हुआ। भारत के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर ने इस कार्यक्रम के पहले भाग में उपस्थित जतायी।
अजय ने इस कार्यक्रम में अपनी ड्रीम टीम साझा की, जिसे प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल से लाइव स्ट्रीम किया गया। हैरानी की बात यह है कि अजय ने अपनी ड्रीम टीम में अपने लिए जगह नहीं दी। अजय ने महसूस किया कि उनकी ड्रीम टीम के खिलाड़ी इतने शानदार हैं कि खुद उन्हे इस टीम में जगह नहीं मिल सकती।
अजय की ड्रीम टीम को देखकर वाकई प्रतिद्वंद्वी टीम को झटका लगेगा। ऐसी है उनकी ड्रीम टीम
जोगिंदर नरवाल – कॉर्नर
अनूप कुमार – कवर
धर्मराज चेरलटन – कॉर्नर
राकेश कुमार – कवर
मनजीत छिल्लर
पंकज शिरसाथ
दिनेश कुमार