हमारा अंतिम लक्ष्य कबड्डी को ऑलिंपिक तक ले जाना है – किरेन रिजिजू
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि कबड्डी को ऑलिंपिक में शामिल करना भारत का अंतिम लक्ष्य है। “कबड्डी की लोकप्रियता भारत या एशिया तक सीमित नहीं है, लेकिन पूरी दुनिया तक फैली हुई है।” यह उन्होने कहा।
वह भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित खेलों पर एक वेबिनार में बोल रहे थे। वेबिनार में भारत, कोरिया, मलेशिया और अन्य देशों के कुल 700 से अधिक कबड्डी कोचों ने भाग लिया।
“कबड्डी को एशियाई खेलों में पहले ही शामिल किया जा चुका है। अब भारत और अन्य एशियाई देशों को एक साथ आने और कबड्डी को ऑलिंपिक में ले जाने की आवश्यकता है। यही हमारा अंतिम लक्ष्य है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत में कबड्डी के स्तर को सुधारना होगा। हमें भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में कबड्डी को बढ़ावा देने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ‘
वेबिनार के महत्व को समझाते हुए, रिजिजू ने कहा, “मुझे विश्वास है कि हम कोरोना को हराकर जल्द ही मैदान पर लौटेंगे।लेकिन फिलहाल वेबिनार जैसी तक्नीकीयोका इस्तेमाल करना जरुरी है।”