परदीप का कहना मानो तो यह डिफेंडर सबसे खतरनाक है
Pardeep Narwal Fears This Defender The Most
परदीप नरवाल को कबड्डी में रिकॉर्ड ब्रेकर के रूप में जाना जाता है। वह प्रो कबड्डी में एक ही रेड में आठ अंक हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। लेकिन यहां तक कि इस रिकॉर्ड-ब्रेकर को भी एक खिलाड़ी के सामने रेड मारना मुश्किल होता है। खुद परदीप ने इस बात की जानकारी दी। वह प्रो कबड्डी लीग के इंस्टाग्राम हैंडल से आयोजित ‘बियॉन्ड द मैट’ के लाइव सेशन में बोल रहे थे।
इस बार रैपिड फायर में परदीप से पूछा गया कि प्रो कबड्डी में सबसे मुश्किल डिफेंडर कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए, परदीप ने मंजीत छिल्लर का उल्लेख किया। मंजीत कबड्डी में एक पुराने और अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने खेल के बल पर कई बार टीम को जीत दिलाई है। मंजीत ने अब तक प्रोकबडी में सबसे अधिक 339 टैकल पॉइंट बनाए हैं। प्रो कबड्डी में 500 से अधिक अंक हासिल करने वाले वह केवल दूसरे ऑलराउंडर हैं।
इस बार, परदीप ने यह भी कहा कि प्रो कबड्डी में उनका पसंदीदा रेडर मोनू गोयत है। मोनू और परदीप की जोड़ी ने पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए प्रतिस्पर्धी टीमो की निंद खराब कर दी थी।