लोगोंने आपको पागल कहना चाहिए – राहुल चौधरी

प्रो कबड्डी कई युवाओं को कबड्डी की ओर आकर्षित कर रहा है। कई युवा इस क्षेत्र को करियर के रूप में मान रहे हैं। प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कबड्डी के क्षेत्र में नये
खिलाडीयो को सफल होने के लिए क्या करने की आवश्यकता है इसका मार्गदर्शन दिया है। राहुल प्रो कबड्डी लीग द्वारा आयोजित एक इंस्टाग्राम लाइव सत्र में बोल रहे थे।

युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए, राहुल ने कहा, “किसी भी क्षेत्र में सफलता, चाहे वह पढ़ाई हो या खेल, उस चीज पर आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
मैं किसी भी स्थिति में सफल होकर रहुंगा यह विश्वास खुदको दिलाने की आवश्यकता है। इतना अभ्यास करें कि लोग कहे आप पागल हैं। जब लोग आपसे यह कहते हैं, तो आप सफलता के पहले पायदान पर हैं। आप जो तकनीक सीखना चाहते हैं, उनके वीडियो YouTube पर देखकर भी आप इसका अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप एक सफल रेडर बनना चाहते हैं, तो आपको हैंड टच, बोनस और टर्निंग के तीनों कौशल में महारत हासिल करनी चाहिए। ”

राहुल प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवाज के लिए खेलते हैं। उन्होंने पिछले छह सीजन में तेलुगु टाइटन्स के लिए खेला है। राहुल प्रो कबड्डी में 1000 अंक हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी थे।