कबड्डी खेलना युवाओं को पडा बहुत महंगा!
Playing Kabaddi costed them more than they thought
उड़ीसा में, गंजम जिले के 16 युवाओं के लिए कबड्डी खेलना बहुत महंगा पडा है। उन पर कोरोना द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। उन्हे कबड्डी खेलने के लिए सिधे जिला कलेक्टरद्वारा जारी हुआ कार्रवाई का आदेश।
राखी पूर्णिमा के दिन युवा साथ आए थे। जब वे इकट्ठे हुए, तो उन्होंने कबड्डी का एक मैच खेला। क्षेत्र के एक नागरिक ने मैच की एक फोटो ली और सीधे जिला कलेक्टर को भेज दी। इसके बाद, जिला कलेक्टर ने दिगापंडी के तहसीलदार को संबंधित युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। उड़ीसा पोस्ट के अनुसार, तहसीलदार ने आदेश का पालन करते हुए 16 युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।