प्रो कबड्डी आयोजकों का छुटा पसीना, अगर ऐसा हुआ तो होगा भारी नुकसान!

Pro Kabaddi League may face huge losses if this happens

कोरोना की वजह से इस साल का प्रो कबड्डी लीग का सिजन कब शुरु होगा इसपर अभी भी प्रश्नचिन्ह है। देश की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल का आयोजन सितंबर में दुबई में होगा। लेकिन आयपीएल के बाद सबसे लोकप्रिय लीग प्रो कबड्डी कब शुरु होगी यह अबतक स्पष्ट नही है। इसीमे अब प्रो कबड्डी लीग के आयोजकों के लिए एक और बुरी खबर है।

करोना के चलते प्रो कबड्डी लीग के आयोजक, मशाल स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स ने अब ‘रुको और प्रतीक्षा करो’ की नीति अपनाई है। लीगके कुछ टीमोने अपने स्टेडियम कोव्हिड सेंटर बनाकर सरकार को सोप दिये है।
इससे टीम का अभ्यास भी सीमित हो गया है।

अगर प्रो कबड्डी का इस साल का सीजन रद्द हो जाता है, तो आयोजकों को 60 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। प्रो कबड्डी लीग का विवो नामक एक चीनी कंपनी के साथ एक प्रायोजन सौदा है। प्रो कबड्डी लीग के रद्द होने से सौदे पर सीधा असर पड़ सकता है और आयोजकों को भारी खर्च उठाना पड़ सकता है। भारत सरकार ने हाल ही में चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। जैसा कि विवो भी एक चीनी कंपनी है, यह इस फैसले का नतीज भी हो सकता हैं। भारत-चीन विवाद में प्रो-कबड्डी लीग को बड़ा नुकसान हो सकता है।

वीवो ने अपने विज्ञापन में यह भी घोषणा की थी कि वह भारतीय हस्तियों को नहीं लेगा।