प्रो कबड्डी पंच ने दहीहंडी उत्सव रद्द कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया
Pro Kabaddi Referee ditched Dahi Handi to organize a blood donation drive
कोरोना के बढ़ते प्रचलन के कारण पिछले चार महीनों में महाराष्ट्र और देश में बहुत गंभीर स्थिति देखी गई है। अब जब स्थिति थोडी नियंत्रण में है, सरकार ने सावधानी के तौर पर सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका सिधा असर मुंबई में सार्वजनिक दहीहंडी उत्सव पर हुआ है। कोरोना कि वजह से कई गोविंदा समूहो का अर्थकारण बिगड गया है।
हालांकि, कई गोविंदा समूहों ने स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस साल के दहीहंडी उत्सव को रद्द करने का फैसला किया। राज्य में गोविंदा पथकों का नेतृत्व करने वाली दहीहंडी समन्वय समिति के आवाहन का जवाब देते हुए, मुंबई में स्वस्तिक दहीहंडी समूह ने भी इस साल के दहीहंडी उत्सव को रद्द करने का फैसला किया। इसके बजाय, टीम ने रक्तदान शिविर का आयोजन करके अपनी सामाजिक चेतना दिखाई है।
स्वस्तिक दहीहंडी समूह कि निदेशक और प्रो कबड्डी अंपायर आरती बारी की इसमें बड़ी भूमिका है। बारी ने इस बार प्रतीकात्मक दही की पूजा की। रक्तदान शिविर के साथ-साथ बारी ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन के करोना वॉरियर पुलिस कर्मियों की भी जमकर तारीफ की।
स्वस्तिक महिला दहीहंडी समूह 2005 से अस्तित्व में है और 2014 में उन्होंने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेअर में दहीहंडी का प्रदर्शन किया था। बारी महाराष्ट्र दहीहंडी समन्वय समिति के कोषाध्यक्ष के रूप में भी काम करती हैं। सरकार के आवाहन के जवाब में दहीहंडी उत्सव रद्द कर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कबड्डी क्षेत्र से आरती बारी कि प्रशंसा की जा रही है।