ब्रेकिंग! प्रो कबड्डी अब वीवो प्रो कबड्डी लीग नहीं होगी

Pro Kabaddi will no longer be the Vivo Pro Kabaddi League

चीन की कंपनी वीवो ने देश की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल की अपनी स्पॉन्सरशिप छोड़ने के बाद एक बड़ा फैसला किया है। आईपीएल के बाद, वीवो अब प्रो कबड्डी लीग का प्रायोजकत्व भी छोडेगा।

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, फ़ैसले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “भारत-चीन के मुद्दे ने वीवो ब्रांड की छवि को धूमिल किया है। इसे ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने कम से कम एक साल के लिए सभी प्रमुख सौदों से पीछे हटने का फैसला किया है।”

वीवो ने अपने फैसले से स्टार इंडिया को भी सूचित कर दिया है। प्रो कबड्डी लीग को प्रायोजित करने के लिए विवो और स्टार इंडिया का 300 करोड़ रुपये का पांच साल का अनुबंध था।