रवी शेट्टी अब होगे युवा पलटण के कोच
Ravi Shetty to Coach Yuva Paltan
पुणे – प्रो कबड्डी टीम पुणेरी पलटणने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. युवा पलटण यह अपनी अकादमी के कोच पद के लिये उन्होने प्रसिद्ध कबड्डी कोच रवी शेट्टी को चुना है. पुणेरी पलटणने अपने फेसबुक और इन्स्टाग्रा अकाऊंटपर यह जानकारी दी है.
युवा पलटण यह पुणेरी पलटणके युवा खिलाडीयोकी अकादमी है. इस अकादमी मे वह युवा खिलाडियोको प्रशिक्षण देते है.शुरुमे स्थानीय प्रतियोगीतामे इन खिलाडीयो को आजमाया जाता है. उसके बाद चुने हुए कूच खिलाडियोको पुणेरी पलटणके टीम मे खेलनेका मौका दिया जाता है.
रवी शेट्टी पिछले २० सालोसे राष्ट्रीय और राज्य स्तरपर कबड्डी कोचका काम कर रहे है.उन्होने मलेशिया के टीम को भी कोच किया है.प्रो कबड्डी लीगमे वह युमुंबा टीम के कोच रहे है. उनके कोच होते हुए युमुंबा ने २०१५ मे प्रो कबड्डी लीग मे जीत हासिल की थी.