प्रियंका नेगी के सेलिब्रिटीपद पर मुहर

Seal on Priyanka Negi's celebrity status

भारत और हिमाचल प्रदेश की प्रमुख कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। विशेषकर इंस्टाग्राम पर वह अधिक सक्रिय रहती है। पिछले कुछ वर्षों में कबड्डी खिलाड़ियों को सेलिब्रिटी बनते देखा है।

इसके एक भाग के रूप में, कबड्डी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया खातों का व्हेरिफिकेशन किया जाता है। प्रियंका नेगी अब इसमें शामिल हो गई हैं। प्रियंका नेगी के इंस्टाग्राम अकाउंट को व्हेरिफाईड किया गया है और अब उनके नाम के सामने एक ब्लू टिक दिखाई दे रहा है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके अपने प्रशंसकों को इस बारे में सूचित किया है। स्टोरी में, वह “फायनली” लिखती है। फैंस ने प्रियंका को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरिफाई होने के लिए बधाई दी है। प्रियंका संभवत: पहली भारतीय महिला कबड्डी खिलाड़ी हैं, जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट व्हेरिफाय हुआ है।

प्रियंका 2012 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं। उन्होंने 65 वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश से स्वर्ण पदक भी जीता।