कुंडल राज्यस्तरीय स्पर्धा मे शिवशक्ति महिला संघ और बाबुराव चांदेरे सोशल फाउंडेशनने जीता खिताब।

नवयुवक कला क्रिडा व सांसक्रूतिक मंडळ,कुंडल आयोजित ता.पलूस, जि.सांगली यहां महाराष्ट्र राज्य कबड्डी असोसिएशन व सांगली जिल्हा कबड्डी असोसिएशन के मान्यता से राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा मे महिला विभाग मे मुंबई शहर के शिवशक्ति संघ ने तो पुरूष विभाग मे पुणे के बाबुराव चांदेरे सोशल फाउंडेशन संघ ने अंतिम विजेतेपद पर कब्जा किया । कल्याण राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा मे भी यही दो टिमे विजयी रही थी ।

महिला विभाग मे मुंबई की शिवशक्ति महिला संघ बनाम पुणे की राजमाता जिजाऊ संघ इनके बीच अंतिम मैच हुआ । ५-५ रेड मे हुए मैच को शिवशक्ति संघ ने बाजी मारी। २७-२७ ऐसे बराबरी होने के बाद ५-५ रेड मे शिवशक्ति संघ ने ३४-३१ (७-४) इस प्रकार बाजी मारी। प्रतीक्षा तांडेल के रेड मे मिले २ पॉइंट्स निर्णायक रहे।

शिवशक्ति कि तरफ से पुजा यादव, अपेक्षा टाकले, पौर्णिमा जेधे इन्होनेअप्रतिम खेल का प्रदर्शन किया । राजमाता जिजाऊ संघ से अंकिता जगताप, मानसी सावंत व सलोनी गजमल अच्छा खेले। अंतिम विजेता शिवशक्ति को १,००,००१ /- रोख रकम और चषक तो उपविजेता राजमाता जिजाऊ को ७५०००/- रोख और चषक दिया गया।

उसके पहले हुए सेमीफाइनल के मैच मे शिवशक्ति ने जय हनुमान बाचणी पर ४०-१६ और राजमाता जिजाऊ संघ ने ५२-१८ इस प्रकार एकतर्फा शिव ओम हराया । महिला विभाग मे सर्वोत्क्रूष्ट खिलाडी (१५०००/- रुपये) राजमाता जिजाऊ कि अंकिता जगताप को दिया गया स्पर्धा के सर्वोत्क्रूष्ट रेडर जय हनुमान बचानी के आरती पाटिल व सर्वोत्क्रूष्ट डिफेंडर शिवशक्ति के पौर्णिमा जेधे दोनों को १००००/- रू दिया गया।

पुरूष विभाग मे बाबुराव चांदेरे ने अंतिम मैच मे उत्कर्ष क्रिडा पर ३१-१७ विजय प्राप्त किया अक्षय जाधव , सुनिल दुबले और मनोज बोंद्रे इन्होने अच्छा खेल किया ।अंतिम विजेता टिम को १,००,००१/- रू देकर तो उपविजेता टिम को ७५०००/- रु से सन्मानित किया गया ।

सेमीफाइनल मे बाबुराव चांदोरे ने विजय क्लब पर ४०-१९ विजय प्राप्त किया । उत्कर्ष पुणे ने शाहु सडोली पर ३१-१७ जीत हासिल किई। सर्वोत्क्रूष्ट खिलाडी के लिए अक्षय जाधव कि निवड कि गई। बेस्ट रेडर उत्कर्ष के गणेश कांबले तो बेस्ट डिफेंडर उत्कर्ष के ओमकार घोडके दोनो को १००००/- रू से सन्मानित किया गया।