बडी खबर – कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) की मान्यता रद्द

Shocking - Recognition of Amateur Kabaddi Federation of India cancelled

भारतीय कबड्डी प्रेमियों के लिए यह चौंकाने वाली खबर है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) की मान्यता रद्द कर दी गई है।

खेल मंत्रालय द्वारा भारत के कुल 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की मान्यता रद्द करार देते हुए एक पत्र जारी किया गया था। इसमे कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ साथ ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन, ऑल इंडिया टेनिस असोसिएशन, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया का भी समावेश है।

इन संगठनों के प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी के कारण, उनकी मान्यता रद्द होने की संभावना है। इन ५४ संस्थाओ को हर साल मान्यता का पत्र दिया जाता है। इस साल भी २ जून २०२० ऐसा एक पत्र इन संस्थाओ को दिया गया था।
हालांकि,दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार २ जून को दिया गया पत्र रद्द माना जाना चाहिए ऐसा सुधारित पत्र क्रीडा मंत्रालय ने जारी किया है।

परिणामस्वरूप, भारत में कबड्डी प्रतियोगिताओं के भविष्य पर अब बडा प्रश्न उपस्थित हुआ है।