तेलुगु टाइटन्स ने मुझे अंधेरे में रखा – राहुल चौधरी
अग्रणी भारतीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कहा है कि तेलुगु टाइटन्स ने प्रो कबड्डी लीग के छठे सीज़न के बाद टीम से बाहर किए जाने पर उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एक वेबसाइट के इंस्टाग्राम लाइव सत्र में बोलते हुए, राहुल ने यह खुलासा किया।
राहुल ने प्रो कबड्डी के पहले सीजन से छठे सीजन तक तेलुगु टाइटन्स के लिए खेला। पहले सीज़न से, राहुल ने एक रेडर के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चौथे सीज़न में बेस्ट रेडर का किताब भी जीता। उन्होंने मौके पर कंधे की चोट के बावजूद टीम के लिये खेला। “मैं तेलुगु टाइटन्स को अपना घर मानता था। मुझे लगता था कि जब तक मै प्रो कबड्डी में हुं तब तक मै इस टीम द्वारा खेलता रहूंगा। मुझे भरोसा था कि यह टीम मुझे किसी अन्य टीम में नहीं जाने देगी।” राहुलने कहा।
राहुल ने कहा कि उन्हें खेद है कि तेलुगु टाइटन्स ने उन्हें दूसरी टीम में जाने दिया। सातवें सीज़न में, राहुल को तमिल थलाइवाज़ टीम द्वारा चुना गया था।लेकिन इस टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा नही रहा।इसी सिझनमे राहुल प्रो कबड्डी में १००० पॉईंट्स लेनेवाले दुसरे खिलाडी बने थे।