लॉकडाऊन के दौरान गरीबों की मदद कर रहा ये प्रो कबड्डी खिलाड़ी..

कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया में व्याप्ती है। 25 मार्च से भारत में लॉकडाऊन (India Lockdown) है। लेकिन लॉकडाऊन गरीबों के लिए बड़ा सवाल है। रोजी-रोटी कमाने वाले इन लोगों को कोई खाना नहीं मिलता क्योंकि उनके पास कोई रोजगार नहीं है। इस को ध्यांन में रखते हुवे कई संगठन और मण्डल गरीबों के लिए भोजन प्रदान कर रहे हैं।

मुंबई वडाला (Mumbai Wadala) के एस एस जी फाउंडेशन वहां के गरीब लोगों को खाना बांट रहा है। एस एस जी फाउंडेशन राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पंकज मोहिते (Pankaj Mohite) की एक स्थानीय टीम है। पंकज मोहिते मुंबई सिटी का प्रतिनिधित्व करते हैं। लॉकडाऊन के दौरान, पंकज मोहिते और उनकी टीम द्वारा गरीब लोगों को भोजन प्रदान कर रहे है।

पंकज मोहिते अब महाराष्ट्र के प्रमुख रेडर हैं। पंकज मोहिते ने इस साल महाराष्ट्र पुरुष टीम (Maharashtra Kabaddi Team) का प्रतिनिधित्व किया है। प्रो कबड्डी के सातवें सीज़न में, पंकज मोहित ने प्रो कबड्डी टीम में अपनी शुरुआत पुणेरी पलटन से की है।