मनजीत छिल्लर के बारे में वो बातें जो आप नहीं जानते!
Things you don't know about Manjeet Chillar
1.मनजीत ने अपने करियर की शुरुआत एक पहलवान के रूप में की थी। उन्होंने एक दुर्घटना में नाक की गंभीर चोट के बाद कुस्ती खेलना बंद कर कबड्डी खेलना शुरू कर दिया। आगे जाकर, वह भारत में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गये।
2. मनजीत ने जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में खेलने के लिए एक महीने में 12 किलो वजन कम किया था। इस प्रतियोगिता के लिए वजन सीमा 50 किलोग्राम थी। चूंकि मंजीत का वजन 62 किलोग्राम था, इसलिए उन्होंने वजन कम करके प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
3. मनजीत नए फैशन ट्रेंड से वाकिफ हैं। उन्हें उनके साथियों द्वारा फैशन फ्रीक कहा जाता है।
4. मनजीत का इरादा रिटायरमेंट के बाद कोच बनने का है। उनका मानना है कि युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने का यह सही तरीका है। वह अपनी खुद की कबड्डी अकादमी भी शुरू करना चाहते हैं।
5. मनजीत ने 2010 और 2014 एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं।
6. भारत की ओर से, उन्होंने 2016 विश्व कप और 2018 दुबई मास्टर्स कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं।
7. मनजीत ने अभी तक प्रो कबड्डी का खिताब नहीं जीता है।
8. मनजीत प्रो कबड्डी लीग में 300 टैकल पॉइंट बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
9. प्रो कबड्डी के दो सत्रों में सर्वाधिक टैकल अंक पाने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।
10. मनजीत ने प्रो कबड्डी में सर्वाधिक 339 टैकल पॉइंट और 324 सफल टैकल किए।
11. प्रो कबड्डी में मनजीत कई खिलाड़ियों के रोल मॉडल हैं।